फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: सील के बाद भी करवा रहे थे काम, बिल्डर के खिलाफ एफआईआर, तीन निर्माण सील

Tue, 23 Sep 2025 05:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिवाला में नोटिस देने के बाद भी भवन स्वामी अनवर जमाल अवैध निर्माण करवा रहे थे। निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थल को सील किया गया, फिर भी सील तोड़कर चोरी-छिपे काम कराया जा रहा था। 
विज्ञापन
शिवाला में सील अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अवैध निर्माण सील कर बिल्डर मोहम्मद रिजवान पर एफआईआर दर्ज की गई है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि तीनों स्थलों पर बार-बार सील तोड़कर चोरी-छिपे निर्माण कराया जा रहा था। पुष्टि होने पर जोन-4 के जोनल अधिकारी संजीव कुमार और अवर अभियंता सोनू कुमार की तहरीर पर केस हुआ है। 

विज्ञापन


शिवाला में नोटिस देने के बाद भी भवन स्वामी अनवर जमाल अवैध निर्माण करवा रहे थे। निर्माण कार्य रोकने के लिए स्थल को सील किया गया, फिर भी सील तोड़कर चोरी-छिपे काम कराया जा रहा था। अनधिकृत निर्माण होने पर स्थल को पुनः सील किया गया। गौरीगंज होटल डायमंड के पास भवन स्वामी आशीष जायसवाल के यहां अवैध निर्माण हो रहा था। 

बिना मानचित्र स्वीकृति लगभग 199.37 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण किया गया। सुनवाई में अनुपस्थित रहने के बाद भी चोरी-छिपे निर्माण किया गया। सील की कार्रवाई की गई थी। फिर भी पुनः अवैध निर्माण कराया गया। अनधिकृत निर्माण रोकने के लिए स्थल को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


देवरिया वीर, अंसार नगर में भवन स्वामी अब्दुल रब व अन्य के यहां अवैध निर्माण हो रहा था। बिना मानचित्र स्वीकृति 1500 वर्गफीट क्षेत्रफल में बेसमेंट और भूतल का निर्माण किया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें