फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 105वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू, तैयार हो रही टॉपर्स की सूची; 500 से ज्यादा मेडल देने की तैयारी

Tue, 23 Sep 2025 05:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 500 से ज्यादा मेडल और 14 हजार उपाधियां देने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले मेन कैंपस में कार्यक्रम होगा और इस एक दिन बाद संस्थान, संकाय और महाविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अलग-अलग मनाया जाएगा।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गोल्ड मेडल के लिए विभागों से टॉपर्स की सूची मांगी गई है। सोमवार को कुलसचिव कार्यालय की ओर से सात बिंदुओं में सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि सत्र 2024-25 के लिए गोल्ड मेडल मुख्य दीक्षांत समारोह मंच स्वतंत्रता भवन में 12 दिसंबर (शुक्रवार) को दिए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 500 से ज्यादा मेडल और 14 हजार उपाधियां देने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले मेन कैंपस में कार्यक्रम होगा और इस एक दिन बाद संस्थान, संकाय और महाविद्यालयों का दीक्षांत समारोह अलग-अलग मनाया जाएगा। सभी संकाय और संस्थान इसकी तैयारियां शुरू कर सकते हैं। फिलहाल अभी तक कोई सूची और मुख्य अतिथि के नाम तैयार नहीं हुए है।

मुख्य दीक्षांत समारोह के पूरे विवरण, सुविधाओं, योजना और प्रोटोकॉल निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं, ये भी बताया गया है कि मुख्य दीक्षांत समारोह की देखरेख, सुविधा और व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उप-समितियां गठित की जा चुकी हैं। अब मेडलिस्ट और उपाधि धारकों के लिए अलग-अलग विभागों से विवरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें