फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIA Varanasi: टूरिज्म एक्सपो के लिए साथ आएं सभी दिग्गज, एक्सपो में 5000 रजिस्ट्रेशन से MSME को मिलेगी नई उड़ान

Sun, 14 Dec 2025 04:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के ओर से 18-19 दिसंबर को होटल ताज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में जापान, श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका, वेनेजुएला, गैंबिया, मोंगोलिया, फिजि समेत 15 देशों के राजनायिक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
चर्चा करते हुए इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIA Varanasi: इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से 18-19 दिसंबर को लगने वाले टूरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी एक्सपो को जिले के सभी व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संगठनों का साथ मिला है। दो दिवसीय इस एक्सपो में सभी अपनी सहभागिता निभाएंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को नदेसर स्थित एक होटल में आईआईए के पदाधिकारियों ने अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसमें शामिल होने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में सभी संगठनों ने एक स्वर में एक साथ एक मंच पर आने के लिए सहमति जताई। 

अध्यक्षता करते हुए आईआईए के उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की एमएसएमई इकाइयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना है। एक्सपो में बी-टू-बी मीटिंग्स के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ पर विशेष फोकस किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी विशेष चर्चा

आईआईए के राष्ट्रीय सचिव दीपक बजाज ने बताया कि एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई प्रदेशों से एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों की उपस्थिति रहेगी। 

एक्सपो में भाग लेने के लिए अब तक 5000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। आईआईए राष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि काशी में पहली बार टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का वृहद आयोजन हो रहा है।  संचालन पंकज अग्रवाल और धन्यवाद नीरज पारीख ने किया। बैठक में अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया, बीएन दुबे ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें