फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका के पुराने क्वार्टरों की मजबूती के लिए आईआईटी रखेगा प्रोजेक्ट ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) के पुराने आवासीय क्वार्टरों को फिर से मजबूत करने की तकनीक सुझाएगा। एक साल के अंदर ये काम पूरा हो जाएगा। सिविल इंजीनियरिंग के वैज्ञानिक परिसर के भवनों का ऑडिट करेंगे। इसे लेकर आईआईटी बीएचयू में एक प्रोजेक्ट ऑफिसर पद पर भर्ती भी होगी। इन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विश्वजीत आनंद इस प्रोजेक्ट के पीआई हैं। आईआईटी बीएचयू की ओर से स्ट्रक्चरल ऑडिट एंड रेमेडियल सॉल्यूशंस फॉर रीस्ट्रेंथनिंग ऑफ ओल्ड रेजिडेंशियल क्वार्टर्स ऑफ बनारस लोकोमोटिव वर्क्स शीर्षक से प्रोजेक्ट ऑफिसर पद के लिए आवेदन भी शुरू कर दिया गया है। प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए अनिवार्य योग्यता सिविल या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एमटेक, एमई या एमएस होना चाहिए। इसके अलावा ऐच्छिक योग्यता में सिविल या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में पीएचडी, इसी सेक्टर में एक साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं ऑटोकैड, स्टाड प्रो, एसएपी 2000, ईटीएबीएस, मिडास, टेकला, एबस्कस और ऐंसिस जैसे सॉफ्टवेयर में काम करने की दक्षता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें