फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को कष्ट न पहुंचना भी धर्म : स्वामी निश्चलानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में धर्म, अध्यात्म और राष्ट्र से जुड़े जिज्ञासुओं के प्रश्नों का शास्त्र सम्मत समाधान किया और दीक्षा भी दी। उन्होंने धर्म के प्रश्न के उत्तर में कहा कि धारणाद् धर्म: अर्थात जो धारण करता है वह धर्म है। धातु से धर्म शब्द बना है। इसका अर्थ धारण करना, पोषण करना और महत्व देना है। महाभारत के शांति पर्व और कर्ण पर्व का उदाहरण दिया। कहा कि धर्म ही प्रजा को धारण करता है। यह अस्तित्व और आदर्श की रक्षा कर अधोगति से बचाता है। भौतिक धरातल पर व्रत, उपवास, यज्ञ, दान, जीवों पर दया और परोपकार को धर्म बताया गया। उन्होंने साधना का बल, सेवा, संपर्क और संघ शक्ति बढ़ाने का परामर्श भी दिया। शंकराचार्य ने कहा कि पृथ्वी का धारक जल है। जल का धारक तेज है। तेज का धारक वायु है। वायु का धारक आकाश है। आकाश का धारक अव्यक्त है और अव्यक्त जिसकी शक्ति है वह परमेश्वर परम धर्म हैं। किसी को कष्ट न पहुंचना भी धर्म है। यह व्याख्या धर्म के विस्तृत स्वरूप को स्पष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें