फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के नए निदेशक प्रोफेसर पीके जैन ने संभाला कार्यभार

Wed, 01 Aug 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर बने आईआईटी बीएचयू के नए निदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के नए निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बुधवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. जैन ने रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने को अपनी प्राथमिकता बताई। 
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के मैकेनिकल एवं इंडस्ट्रियल विभाग के प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन को पिछले सप्ताह नया निदेशक बनाया गया था। बुधवार को पूर्व निदेशक प्रो. राजीव संगल ने उन्हें निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले मंदिर में दर्शन पूजन के बाद संस्थान पहुंचकर सबसे पहले निदेशक ने मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर समेत अन्य अधिकारियों ने निदेशक का स्वागत किया। प्रो. जैन ने कहा कि संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। छात्रों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान कराया जाएगा। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सहयोग से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें