फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: टेक स्टार्टअप को आईआईटी बीएचयू देगा 20-20 लाख का फंड, भारत के उद्यमियों के नवाचारों को मिलेगा मौका

Tue, 12 Aug 2025 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू टेक स्टार्टअप को 20-20 लाख का फंड देगा। इसके लिए इन्क्यूबेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इससे नवाचार को बाजार और समाज की तमाम समस्याओं का तकनीकी समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में सामाजिक मुद्दों और आम जीवन व्यवहार से जुड़े टेक (तकनीक) स्टार्टअप्स को 20-20 लाख रुपये तक की फंडिंग की जाएगी। सोमवार को संस्थान में आई-डीएपीटी (इंटर डिसीप्लनेरी- डेटा एनालिटिक्स और प्रेडिक्टिव टेक्नोलॉजी) हब फाउंडेशन की ओर से इन्क्यूबेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे नवाचार को बाजार और समाज की तमाम समस्याओं का तकनीकी समाधान मिलेगा। इसमें विदेशी स्टार्टअप को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


सिर्फ भारत के ही लोगों को अवसर मिलेगा। हब के परियोजना निदेशक प्रो. राम शरण सिंह ने बताया कि ये फंडिंग शुरुआती चरण के उद्यमियों के लिए की गई है। यहां पर पंजीकृत स्टार्टअप को बिजनेस यूनिट में बदलने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। 20 लाख की फंडिंग के साथ ही कार्यालय, स्थान, तकनीकी और कानूनी सहायता, बाजार तक पहुंच, मार्गदर्शन भी किया जाएगा। 

वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित कर उन्हें बाजार के अनुरूप तैयार करने के लिए इसकी स्थापना की गई है। तैयार होगा बेहतर स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र: डीन (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम मेक इन इंडिया, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों के अनुरूप है। यहां पर एक बेहतर स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जो तकनीकी एंटरप्रेन्योर को प्रभावशाली और समाधान विकसित करने के लिए सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें