फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू ने लहराया परचम

Wed, 09 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में आयोजित अंतर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट में बीएचयू आईआईटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में आईआईटी बीएचयू की टीम ने सात इवेंट (क्रिकेट, बास्केटबाल, हॉकी वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस) में अपनी अमिट छाप छोड़ी। क्रिकेट में आईआईटी बीएचयू की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल में बीएचयू के 119 रनों के जवाब में आईआईटी रुड़की की टीम 107 रनों पर ही सिमट गई।  
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के स्पोर्ट्स काउंसलर सतीश कन्नौजिया के अनुसार बास्केटबाल और हॉकी में आईआईटी बीएचयू को दूसरा स्थान मिला। वहीं वेटलिफ्टिंग के 62 केजी भार वर्ग में तृतीय, 69 केजी में प्रथम और 77 केजी भार वर्ग में बीएचयू के भारोत्तोलक को तीसरा स्थान मिला। उधर, एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो में गौरव शर्मा और लांग जंप में पुष्पेंद्र को तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा ट्रिपल जंप, चार गुणे सौ और चार गुणे चार सौ मीटर रिले रेस में बीएचयू के धावक चौथे पायदान पर रहे। महिला टेबल टेनिस में बीएचयू को चौथा और लान टेनिस में दूसरा स्थान हासिल हुआ। कन्नौजिया ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में बीएचयू आईआईटी समेत उत्तर भारत के छह आईआईटी संस्थानों रुड़की, कानपुर, जोधपुर, मंडी व दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया। अगला स्पोर्ट्स मीट आईआईटी रुड़की में  होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें