फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे तक लगातार चलने वाली कार्यशाला हैकथॉन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में 36 घंटे तक लगातार चलने वाली कार्यशाला हैकथॉन की शुरुआत बुधवार सुबह 10 बजे से होगी। इसमें आईआईटी बीएचयू समेत 15 संस्थानों की टीमों के प्रतिभागी बायो इंजीनियरिंग का मॉडल बनाते नजर आएंगे। इन युवा वैज्ञानिकों की ओर से सुझाए गए मॉडलों का मूल्यांकन आईएमएस बीएचयू के चिकित्सकों की टीम करेगी।
विज्ञापन

आईआईटी के जैव रासायनिक अभियांत्रिकी स्कूल, बायोटेक्नोलॉजी इंड्रस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट काउंसिल (बीआईआरएसी) नई दिल्ली, डीएसटी, आईकेपी हैदराबाद के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागी 23 अक्तूबर की सुबह 10 बजे बायोइंजीनियरिंग विषय पर अपना प्रोजेक्ट बनाना शुरू कर देंगे। समन्वयक प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के कांफ्रेंस हाल में हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 15 टीमों को चुना गया है। प्रतिभागी अपनी व्यावसायिक योजना को प्रदर्शित करेंगे। बताया कि इस दौरान आईकेपी, हैदराबाद की सीईओ डॉ. दिपाविंता शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें