फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में बढ़ीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में बढ़ी सुविधाएं, नया पाठ्यक्रम भी शुरू
-निदेशक ने किया गर्ल्स हॉस्टल, आवासीय कांपलेक्स का उद्घाटन
डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर में 20 छात्रों का होगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाएं इसी सत्र से शुरू हुई हैं। इसमें जहां 728 कमरे वाले सात मंजिला गर्ल्स हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है, वहीं 36 कमरों का आवासीय कांप्लेक्स भी बन गया है। इसी सत्र से यहां डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर में भी दाखिले शुरू हो जाएंगे, जिसमें 20 छात्रों का प्रवेश होगा। मंगलवार को निदेशक प्रो. पीके जैन ने नए भवनों का उदघाटन करने के साथ ही इन सुविधाओं की घोषणा की।
विज्ञापन

आईआईटी(बीएचयू) में डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर समेत चार नए भवनों का उदघाटन किया गया। इसके अलावा स्कूल ऑफ मैटैरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के भवन का विस्तार भी किया गया। नए सत्र से शुरू होने वाले आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर केके पाठक को विभागाध्यक्ष बनाया गया जबकि आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ प्रोफेसर एसवाई कुलकर्णी को इंस्टीट्यूट प्रोफेसर पर नियुक्त किया गया है। विभाग में छात्रों के लिए अत्याधुनिक क्लास रूम कम स्टूडियो की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के साथ चार मंजिला भवन बना कर विभाग का विस्तार किया गया है। इससे छात्रों को आधुनिक लैब, क्लास रूम जैसी सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान प्रोफेसर एसके गुप्ता, प्रोफेसर वाईसी शर्मा, प्रोफेसर रजनेश त्यागी, प्रोफेसर बीएन राय, डॉ एसपी माथुर, डॉ. जनार्दन सिंह, प्रोफेसर धनेश तिवारी, प्रोफेसर राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें