फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमैंट, तीन छात्रों को मिला 1.52 करोड़ के पैकेज का ऑफर

Wed, 05 Dec 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से शुरू हुआ कैंपस प्लेसमेंट इस बार नए रिकार्ड की ओर बढ़ रहा है। चार दिन के अंदर चार छात्रों को विदेश में करोड़ों के पैकेज के चार ऑफर मिले हैं। इस प्लेसमेंट मेले में चार दिन में आईं 144 कंपनियों ने छात्रों को 678 नौकरियों के ऑफर दिए। मंगलवार को यूएस की एक कंपनी ने तीन छात्रों को 1.52 करोड़ रुपये के तीन ऑफर दिए।
विज्ञापन


इससे पहले भी यूएस की ही एक कंपनी ने एक छात्र को 1.06 करोड़ रुपये की नौकरी ऑफर कर चुकी थी। इस वर्ष होने वाली प्लेसमेंट का ऐसा जबरदस्त दौर रहा कि आईआईटी बीएचयू के चार विभागों के शत-प्रतिशत छात्रों का चयन कंपनियों ने कर लिया।

माइक्रोसाफ्ट, अल्फांसो, एप्पल, गूगल, टॉवर,  सैमसंग, फ्लिपकार्ट, अमेजन, सिप्ला, सेल्सफोर्स, सैमसंग बंगलोर, पेटीएम, सैप लैब्स, एक्यूआर कैपिटल, हेडआउट, मंत्रा, जेपीएमसी टेक, ओरेकल, सेल्सफोर्स आदि कंपनियों ने छात्रों को जॉब ऑफर कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें