फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी खा कर चाय पीने के बाद दुकानदार सहित दस हुए अचेत, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 05 Dec 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में घटी घटना से हड़कंप मच गया। गांव स्थित एक दुकान पर जलेबी खा कर व चाय पी रहे लोग एक एक कर अचेत होने लगे।  दुकानदार समेत दस लोगों की जब तबीयत बिगड़ी तो यह बात जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। सभी को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना शाहगंज क्षेत्र के चिरैयामोड़ की है।  चिरैया मोड़ पर मनोज गुप्ता की चाय-नाश्ते की दुकान है। उक्त दुकान पर बुधवार को दुकानदार मनोज गुप्ता बैठे हुए थे। वहां पर फेरी करके कपड़ा आदि बेचने वाले जीत नारायण (65) पुत्र गिरजाघर मदन (36) पुत्र राम अजोर संतोष (45) पुत्र बद्री व उसका पुत्र सचिन (21) निवासी बेयारा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर, निरंजन (45) पुत्र मोलू राम निवासी खाजेपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती,कन्हैया कुमार (36) पुत्र पप्पू निवासी महुवारा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, दीपू (22) पुत्र बेचन निवासी शकरपुर थाना सोनदा जनपद बस्ती, अखिलेश (25) पुत्र द्वारिका निवासी बढ़नी डुमरियागंज व उसका भाई शिव कुमार (22) पहुंचे।

उन सभी ने वहा पर जलेबी खाई और चाय भी पी। इस दौरान ही दुकानदार मनोज गुप्ता ने भी जलेबी खाई चाय पी। थोड़ी देर बाद सबकी तबीयत खराब होने लगी और सभी अचेत हो गए। उधर इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। एक साथ इतने लोगों का चाय और जलेबी खाने के बाद इतने लोगों के बेहोश हो जाने से क्षेत्रीय लोग भयभीत हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें