आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई शनिवार को टल गई। मामले में अब 12 मई को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि पिछली तिथि पर आरोपी कुणाल की ओर से कार्रवाई स्थगित करने की गुहार लगाई गई थी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में शनिवार को आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई टल गई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने आवेदन दिया कि खेल के दौरान पीड़िता के पैर में चोट लगने के कारण वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन
पीड़िता से दो आरोपियों के अधिवक्ताओं को जिरह करना है। पिछली तिथि पर आरोपी कुणाल की ओर से कार्रवाई स्थगित करने की गुहार लगाई गई थी। कोर्ट ने आरोपी की जिरह का अवसर समाप्त करते हुए दो अन्य आरोपियों की तरफ से जिरह करने के लिए तिथि नियत की थी।