फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के साथी से जिरह पूरी, अब 13 को सुनवाई

Thu, 12 Feb 2026 01:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के साथी से जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में 13 फरवरी को सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) न्यायाधीश कुलदीप सिंह अदालत में आरोपी आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह पूरी कर ली। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। 

विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान आनंद चौहान की ओर से एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए पीड़िता के साथी से जिरह की अनुमति दी थी। इसी क्रम में बुधवार को गवाह को न्यायालय में तलब किया गया।

इससे पहले पीड़िता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से ने जिरह पूरी कर ली थी। साथ ही अदालत ने पीड़िता के साथी से पुनः जिरह के लिए भी आनंद चौहान के अधिवक्ता को अनुमति दी थी। 
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के बाद कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल को आरोपी बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें