प्लेसमेंट में आईटी, कंसल्टिंग, वित्त और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियों की भागीदारी सबसे ज्यादा देखी गई है। प्रमुख नियोक्ताओं में गूगल, टीसीएस, वॉल्वो, माइक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैक्स, टाटा स्टील, टीवीएस मोटर्स, टाटा महिंद्रा, रोबस्ट, गेल, आदित्य बिड़ला केमिकल, फोन पे, मारुति सुजुकी, जिंदल स्टील और क्वालकॉम आदि शामिल हैं। संस्थान में प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 2012 में आईआईटी बनने के बाद अब तक सबसे बड़ा वेतन पैकेज मिला है। प्लेसमेंट की प्रक्रिया अभी चल रही है। आगे भी कई ऑफर्स आएंगे।
निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि छात्रों की प्रतिभा से बड़ी कंपनियां आकर्षित हुई हैं। शैक्षणिक और शोध का वातावरण भी कंपनियों को पसंद आ रहा है। इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार ही टेक्नोक्रेट्स तैयार किए जा रहे हैं। इस कारण नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां अच्छा जॉब और इंटर्नशिप का ऑफर दे रही हैं। छात्राें का औसत पैकेज भी बढ़ रहा है। जल्द ही प्लेमसेंट में और उपलब्धियां मिल सकती हैं।