फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: फ्लाईओवरों के नीचे बेंच और लाइटिंग की होगी सुविधा, ग्रीनफील्ड से पर्यटकों को मिलेगी राहत

Tue, 04 Feb 2025 12:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के दो फ्लाईओवर के नीचे ग्रीनफील्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत फ्लाईओवरों के नीचे बेंच व लाइटिंग की सुविधा दी जाएगी। जिससे पर्यटकों को सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के आशापुर और पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे ग्रीनफील्ड विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू किया गया है। फ्लाईओवर के नीचे आने जाने वालों के लिए बेंच व लाइटिंग की भी सुविधा दी जाएगी। काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन और पार्किंग आदि की सुविधा दी जाती है, लेकिन शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने तय किया है कि अधिक दबाव वाले फ्लाईओवरों के नीचे ग्रीनफील्ड विकसित किया जाए। इससे उधर से गुजरने वालों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

पैदल यात्रियों को होगी सहूलियत

अफसरों का मानना है कि फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ के सर्विस रोड पर यातायात का दबाव होता है। बीच में पार्किंग होने से वाहनों की आवाजाही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बढ़ जाती है। इससे जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। यदि ग्रीनफील्ड होगा तो पैदल आने जाने वालों के लिए सहूलियत होगी। 

बेंच पर विश्राम कर सकेंगे यात्री  
इसके अलावा यहां पर बने बेंच पर यात्री कुछ देर विश्राम कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखकर ग्रीन फील्ड विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित देखरेख की जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने एक संस्था को ड्राइंग और डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी है। जल्द ही इसी आधार पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें