फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आईआईटी की छात्रा से जिरह, पांच फरवरी को फिर होगी सुनवाई

Wed, 04 Feb 2026 10:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान छात्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराया। अब इस मामले में पांच फरवरी को फिर सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को फास्ट ट्रैक (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें छात्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराया। मामले में आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता ने जिरह पूरी की। अब पांच फरवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अदालत में जिरह के दौरान आनंद चौहान के अधिवक्ता ने पीड़ित छात्रा से सवाल किए। कई मौके ऐसे आए जब अभियोजन पक्ष की तरफ से विरोध दर्ज कराया गया। अब मामले के आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता छात्रा से जिरह करेंगे। इसकी प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें; UP: कॉलोनाइजर हत्याकांड का सुपारी किलर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर, 166 दिन बाद मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी बीएचयू के परिसर में बाइक सवार तीन आरोपियों ने आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें