निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बांग्ला में मन्ना डे द्वारा गाए एक देशभक्ति गीत का हिंदी रूप प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सुबह-ए-बनारस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा और नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने हिंदी भाषा, कविता और साहित्य पर विचार रखा। व्योमेश शुक्ल ने बताया कि मालवीय जी के योगदान से ही कचहरियों और अदालतों में हिंदी भाषा का प्रचलन शुरू हुआ था।
छात्रों ने सरस्वती वंदना, प्रोफेसर एस. मंडल ने श्लोक गायन, कनिष्ठ अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बांसुरी वादन, छात्र समूह ने भरतनाट्यम और डॉ. बीएनवी सिवाप्रसाद ने वायलिन बजाकर लोगों को मुग्ध कर दिया।
125 छात्राओं को उपाधि और 8 मेधावियों को मिलेंगे मेडल
सुंदरपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक का 8वां दीक्षांत समारोह शनिवार को कॉलेज परिसर में मनाया जाएगा। भाजपा के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली 8 मेधावी छात्राओं को मेडल मिलेगा।
वहीं, पिछले सत्र की पासआउट 125 छात्राओं को डिप्लोमा की उपाधि दी जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बताया कि वाराणसी में चार ट्रेड में 300 छात्राएं पढ़ रही हैं।