फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: आईआईटी ने पांच महीने में 1800 मेधावियों को टाटा-गूगल जैसी कंपनियों में दिलाए जॉब ऑफर, पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 11:00 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जेईई एडवांस के रैंक होल्डर्स संस्थान और ब्रांच चयन के लिए आईआईटी बीएचयू के कैंपस प्लेसमेंट के आंकड़े खंगाल जा रहे हैं। यहां औसत पैकेज 29 लाख 82 हजार रुपये रहा।  
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस्ड के रैंक होल्डर्स अब संस्थान और ब्रांच के चयन में आईआईटी बीएचयू के कैंपस प्लेसमेंट के आंकड़े खंगाल रहे हैं। इसके ऑफर्स और प्लेसमेंट की संख्या का भी आकलन कर रहे हैं। अब सात दिन बाद 13 जून से जेईई एडवांस्ड में सफल अभ्यर्थियों की पहले राउंड की काउंसिलिंग होने वाली है, उसके पहले ही सारी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू से 2025-26 के छह महीने में 1800 से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरी और इंटर्नशिप मिल गई है। 1350 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इनका औसत पैकेज 29.82 लाख तक गया है। 

इसे भी पढ़ें; Academy Award: काशी की नृत्यांगना, रंगकर्मी, दो शास्त्रीय गायक, वायलिन, शहनाई और दुक्कड़ वादक को सम्मान
विज्ञापन


480 से ज्यादा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप ऑफर हुई है जिसका उच्चतम स्टाइपेंड 11 लाख तक गया है। औसत स्टाइपेंड 1.18 लाख रुपये है। ये सभी ऑफर्स टाटा स्टील, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, मास्टर कार्ड, अमेजॉन, उबर, गोल्डमैन सैक्स, सिस्को, क्वालकम, जेपीएमएसी, बीएनवाई आदि कंपनियों की ओर दिए गए हैं।

विज्ञापन

पैकेज में मैथमेटिकल कंप्यूटेशन बना सबसे बेहतर ब्रांच

आईआईटी बीएचयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से एक दिसंबर 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक दो चरणों में कैंपस प्लेसमेंट किया गया। इसमें उच्चतम पैकेज 1.67 करोड़ तक गया था। प्लेसमेंट में मैथमेटिकल कंप्यूटेशन इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले छात्र को ये पैकेज मिला था ह। इससे पहले 2024 के कैंपस प्लेसमेंट में उच्चतम पैकेज 2.20 करोड़ तक का गया था। कई छात्रों का पैकेज दो करोड़ से ज्यादा था। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे ब्रांच में भी अच्छा पैकेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें