आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एनसीसी लैब में विकसित जागृति एप, जागो ग्राहक जागो एप, जागृति डैशबोर्ड विकसित किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को सामानों की सुरक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी मिलेगी। एप की खासियत यह है कि यह एक मजबूत साइबर भौतिक प्रणाली का हिस्सा है। जो वास्तविक समय में काम करती है।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एनएस राजपूत के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने एप को विकसित किया है। यह एआई और डेटा एनालिटिक्स के लिए राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत ऐरावत एआई सुपर कंप्यूटर पर चलती है। जागो ग्राहक जागो एप उपभोक्ता की ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सभी यूआरएल के बारे में ई-कॉमर्स जानकारी देता है। साथ ही सचेत भी करता है।