फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आईआईटी बीएचयू में सामूहिक दुष्कर्म केस में पहली वर्चुअल पेशी आज, छात्रा ने कोर्ट में रखी थी ये मांग

Fri, 03 Jan 2025 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की वर्चुअल सुनवाई आज होनी है। पीड़िता छात्रा की ओर से अदालत में अर्जी दी गई थी कि उसके मुकदमे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता आईआईटी-बीएचयू की छात्रा के मुकदमे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आज पहली बार होगी। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की ओर से अदालत में अर्जी दी गई थी कि उसके मुकदमे की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए। 

विज्ञापन


अर्जी में छात्रा ने कहा था कि अदालत आने-जाने पर उसकी निजता भंग होती है और कचहरी परिसर में मौजूद लोग उसे पहचानने का प्रयास करते हैं। उसकी परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। अदालत आने-जाने के कारण परीक्षा की तैयारी का समय नहीं मिल पाएगा। उसके संस्थान में ऐसी सुविधा है कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में आसानी से पेश हो सकती है। 

बचाव पक्ष की ओर से दाखिल की गई थी आपत्ति

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष का कहना था कि पीड़िता किसी सुदूर इलाके में नहीं रहती है, बल्कि नगर क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट आती-जाती है। वह सॉफ्टवेयर आईआईटी-बीएचयू में नहीं होगा, जो अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की अर्जी खारिज किए जाने योग्य है।
विज्ञापन

एक नवंबर 2023 की रात की है घटना

एक नवंबर 2023 की रात 1:30 बजे आईआईटी-बीएचयू की बीटेक की छात्रा अपने हॉस्टल से टहलने निकली थी। वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया। दोनों कर्मनवीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका। युवकों ने छात्रा का मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। उसके दोस्त को तीनों ने भगा दिया। इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसका मोबाइल नंबर लिया। 31 दिसंबर 2023 को मामले में बृज एनक्लेव कॉलोनी का कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल गिरफ्तार किया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाकर कुणाल पांडेय और आनंद चौहान उर्फ अभिषेक जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें