एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बघौना गांव में आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी हमलावर हो गए। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।