फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

varanasi news : आईआईटी बीएचयू में आपूर्ति श्रृंखला के परिवर्तन पर चलेगा सर्टिफिकेट कोर्स 

Sat, 25 Jun 2022 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू में डिजिटल आपूर्ति शृंखला परिवर्तन और मशीन लर्निंग (डेटा-ड्राइवेन सप्लाई चेन ट्रांसफार्मेशन 2022) पर नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर चलने वाले 30 घंटे के पाठ्यक्रम में 16 जुलाई से 21 अगस्त तक हर शनिवार और रविवार को 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी आईआईटी बीएचयू में डिजिटल आपूर्ति शृंखला परिवर्तन और मशीन लर्निंग (डेटा-ड्राइवेन सप्लाई चेन ट्रांसफार्मेशन 2022) पर नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर चलने वाले 30 घंटे के पाठ्यक्रम में 16 जुलाई से 21 अगस्त तक हर शनिवार और रविवार को 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। हर सत्र ढ़ाई घंटे का होगा और कोर्स को ऑनलाइन ही चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


पाठ्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गति शक्ति योजना को और गति देगा। प्रधानमंत्री द्वारा 13 अक्तूबर 2021 को आपूर्ति श्रृंखला और मांग प्रबंधन से संबंधित मल्टी-मॉडल और अंतिम मील कनेक्टिविटी मुद्दों को संबोधित करने के लिए ही योजना को लांच किया गया था।

विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि पाठ्यक्रम से छात्रों, शिक्षाविदों, आपूर्ति श्रृंखला पेशेवरों और उद्योग के चिकित्सकों को आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटल परिवर्तन की मौलिक समझ विकसित करने में लाभ होगा। पाठ्यक्रम मुख्य रूप से आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल आपूर्ति श्रृंखला परिवर्तन और मशीन लर्निंग आधारित प्रौद्योगिकी में हाल के रुझानों पर केंद्रित है। 

पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू
निदेशक ने बताया कि पाठयक्रम में भाग लेने के पंजीकरण शुरू हो गया है। विस्तृत जानकारी एनआईटीआईई, मुंबई और आईआईटी(बीएचयू) की वेबसाइट से ली जा सकती है। गति शक्ति योजना के लिए एनआईटीआईई, मुंबई नोडल एजेंसी है और आईआईटी (बीएचयू) इसके लिए एक सहयोगी संस्थान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें