फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में रिसर्च पाइरेसी

Mon, 19 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
journal
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र के लघु शोध को उसके सीनियर छात्रों ने न सिर्फ चुराया बल्कि अपने नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिका में प्रकाशित भी करा लिया। रिसर्च प्रकाशित होने की जानकारी होने पर जूनियर छात्र ने इसकी शिकायत हेड से की। छात्र के रिसर्च चोरी होने और उसकी पाइरेसी से आईआईटी में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस बारे में उच्चाधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन



आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शोध छात्र अश्विनी अग्निहोत्री ने एमटेक में ‘डिटेक्शन ऑफ कोर्स चेंज ऑफ रिवर राम गंगा यूजिंग रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस’ विषय पर शोध पत्र जमा किया था। पीएचडी में पंजीकृत होने के बाद वह इसी शोध पर आगे काम कर रहा था। छात्र का आरोप है कि उसके इस लघु शोध को सिविल इंजीनियरिंग और माइनिंग इंजीनियरिंग के दो छात्रों ने अपने नाम से अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘वेदर एंड क्लाइमेट एक्स्ट्रीम्स’ में ‘इवेल्यूएशन ऑफ कोर्स चेंज डिटेक्शन ऑफ रामगंगा रिवर यूजिंग रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस’ शीर्षक से प्रकाशित कराया है। पत्रिका में 17 अगस्त, 2016 को प्रकाशित इस लघु शोध की एक-एक पंक्ति उसकी है।


 अश्विनी को इसकी जानकारी तब हुई जब वह अपने रिसर्च टॉपिक से जुड़े तथ्य गूगल पर सर्च कर रहा था। सर्चिंग के दौरान ही उसे अपनी सीनियर के नाम से प्रकाशित ये रिसर्च पेपर मिला। उसने इसकी शिकायत अपने गाइड डॉ. अनुराग ओहरी से की। छात्र का आरोप सही पाए जाने पर डॉ. ओहरी ने रिसर्च पेपर के एडिटोरियल बोर्ड से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन




रिसर्च पाइरेसी का मामला सामने आने के बाद आईआईटी बीएचयू के छात्र संसद की पीजी एकेडमिक अफेयर कमेटी के संयोजक यग्नेश शादांगी ने सभी रिसर्च स्कॉलर को मेल जारी कर उन्हें सचेत किया है। कहा है कि वे अपने रिसर्च वर्क और शोध पत्र को लेकर किसी सीनियर या साथी पर यकीन न करें। इससे जुड़े तथ्य अपने गाइड के सिवा किसी और से साझा न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें