शैक्षणिक कार्यक्रम में संतोषजनक प्रदर्शन और सेमेस्टर वाइज बेहतर ढंग से ड्यूटी करने पर इस पद नवीनीकरण या प्रमोशन भी किया जाएगा। पहली बार कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में जय चौधरी सॉफ्टवेयर इनोवेशन सेंटर के तहत 4 रिसर्च स्कॉलरों को भर्ती किया जाएगा। जिन छात्रों को स्पॉन्सर्ड कैटेगिरी, कोई फेलोशिप या इंडस्ट्री के तहत रजिस्ट्रेशन हुआ है तो उन्हें इंस्टीट्यूट असिस्टेंटशिप में शामिल नहीं किया जाएगा और न तो अलग से कोई पैसा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें; कोर्ट का फैसला: बिजली चोरी में 94 साल के उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला 17 साल बाद दोषी करार, भारी जुर्माना भी लगा
माइनिंग में 27, मेटलर्जिकल में 26, फिजिक्स में 25, ह्यूमैनिटीज में 20, इलेक्ट्रिकल में 19, सिरेमिक, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में 18-18 सीटों पर प्रवेश होगा। केमेस्ट्री के 15, फार्मास्यूटिकल से 14, मैथमेटिकल में 13, बायो केमिकल से 12, बायो मेडिकल में 9, आर्किटेक्चर में 6, मटेरियल साइंस में 5, इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट 4 और सिस्टम इंजीनियरिंग में 3 सीटों पर प्रवेश होगा। सिविल इंजीनियरिंग में 2 सीट सुपर न्यूमेरी के तहत भरी जाएंगी।