फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू: 481 इंटर्नशिप और 222 पीपीओ ऑफर्स, एक दिसंबर से प्लेसमेंट; छात्रों में बड़ा उत्साह

Wed, 25 Nov 2026 02:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू में 481 इंटर्नशिप और 222 पीपीओ ऑफर्स मिले। ऑफर मिलने से छात्रों में उत्साह का माहौल है। वहीं एक दिसंबर से मुख्य प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स समेत कई विषयों को बेहतर ऑफर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत होगी। प्लेसमेंट दो चरणों में यानी दिसंबर से जनवरी और मार्च से मई तक पूरी होगी। संस्थान में प्लेसमेंट की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस बार मुख्य प्लेसमेंट से पहले ही 481 इंटर्नशिप ऑफर और 222 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल चुके हैं। इसमें इंटर्नशिप के लिए औसत स्टाइपेंड 1.06 लाख रुपये हर महीने और प्लेसमेंट की औसत सीटीसी 34.49 लाख रुपये सालाना तक गई। ये आंकड़ा छह अक्तूबर तक का है, जिसका उल्लेख आईआईटी बीएचयू के हालिया जारी न्यूज लेटर में किया गया है।

विज्ञापन


संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सत्र 2026-27 के लिए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ब्रोशर जारी कर दिया गया है। इसमें 15 विभागों और चार अंतर-विषयक स्कूलों के साथ संस्थान के विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। 

आईआईटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर-फिजिकल सिस्टम्स, क्लीन एनर्जी व्हीकल्स और ड्रग डिस्कवरी जैसे विषयों पर काम करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर ऑफर्स दिए जाएंगे। 2026-27 सत्र के ब्रोशर के अनुसार, आईआईटी बीएचयू में वर्तमान में 6506 से ज्यादा स्नातक (यूजी) और 1061 से ज्यादा पीजी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पिछले सत्र में मुख्य प्लेसमेंट, प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप को मिलाकर कुल 1800 से ज्यादा टेक्नोसेवियों को ऑफर्स मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छह चरणों में पूरी होगी प्लेसमेंट प्रक्रिया
प्लेसमेंट की प्रक्रिया छह चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंपनियां जॉब एप्लीकेशन फॉर्म (जेएएफ) और इंटर्नशिप एप्लीकेशन फॉर्म (आईएएफ) के माध्यम से जुड़ेंगी। रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद प्री-प्लेसमेंट टॉक, परीक्षण, शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार होंगे। संस्थान ने 2025–26 में यूपीएसआईडीए, हिंडाल्को, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स और एवीएनएल सहित कई राष्ट्रीय समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बार प्लेसमेंट सूची में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, एनवीडिया, उबर, फ्लिपकार्ट और टाटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें