फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: आईआईटी बीएचयू बना एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान, 18 रैंक की उछाल; क्यूएस रैंकिंग में जलवा

Thu, 05 Nov 2026 12:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू 18 रैंक की उछाल के साथ एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना। क्यूएस दक्षिण रैंकिंग में 38वां स्थान मिला। एशिया रैंकिंग में 1722 उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में 18 रैंक की उछाल के साथ आईआईटी बीएचयू एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है। पिछले साल संस्थान 237वें स्थान पर था। वहीं, क्यूएस दक्षिण एशिया रैंकिंग में भी संस्थान ने 11 स्थान का सुधार करते हुए 38वां स्थान हासिल किया। पिछले साल इस रैंकिंग में संस्थान 49वें स्थान पर था। क्यूएस की ओर से जारी एशिया रैंकिंग में 1722 उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया जिनमें भारत के 325 संस्थान शामिल हैं।

विज्ञापन


संस्थान रैंकिंग समिति के उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार दुबे ने बताया कि आईआईटी बीएचयू का प्रति संकाय शोध पत्र के मानक में संस्थान तीन स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, नियोक्ता प्रतिष्ठा के क्षेत्र में 50 स्थानों का सुधार करते हुए 163वां स्थान हासिल किया है। अकादमिक प्रतिष्ठा के मानक में भी संस्थान को 57 रैंक की उछाल मिली है। इसमें 234वां स्थान प्राप्त किया है।

संस्थान रैंकिंग समिति के अध्यक्ष और निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि एशिया और भारत के संस्थानों की बढ़ती भागीदारी के बीच आईआईटी बीएचयू ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। संस्थान नवाचार, उच्च प्रभाव वाले शोध और वैश्विक उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आईआईटी बीएचयू की रैंकिंग में यह सुधार शोध क्षमताओं को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय और औद्योगिक साझेदारियों का विस्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें