फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ब्रह्मांड रिसर्च के वैज्ञानिकों को एक साथ जोड़ेंगे आईआईटी बीएचयू के प्रो. अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के प्रो. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ब्रह्मांड पर शोध कर रहे खगोल वैज्ञानिकों को एक साथ जोड़ेंगे। इन्हें पेरिस के कमेटी ऑन स्पेस रिसर्च कॉसपार में इंटर-कमीशन लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। प्रो. श्रीवास्तव कॉसपार के वैज्ञानिक आयोग ‘सी’ और ‘ई’ के इंटर-कमीशन लाइजनिंग ऑफिसर होंगे। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक चार साल तक होगा। वह कॉसपार के कई वैज्ञानिक आयोगों, विषयगत पैनल और सलाहकार निकायों के बीच वैज्ञानिक संवाद, समन्वय और शोध संबंधी सूचनाओं को साझा करेंगे। कॉसपार का कार्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में है।
विज्ञापन

प्रो. श्रीवास्तव विशेष रूप से वैज्ञानिक आयोग-ई (रिसर्च इन एस्ट्रोफिजिक्स फ्रॉम स्पेस) और वैज्ञानिक आयोग-सी (स्पेस स्टडीज ऑफ द अपर एटमॉस्फियर्स ऑफ द अर्थ एंड प्लेनेट्स, इन्क्लुडिंग रिफरेंस एटमॉस्फियर्स) के साथ कार्य करेंगे। वैज्ञानिक आयोग-ई में अंतरिक्ष आधारित अवलोकनों के माध्यम से तारों, आकाशगंगाओं और ब्रह्मांड के अध्ययन होते हैं। इसमें गैलेक्टिक और एक्स्ट्रागैलेक्टिक एस्ट्रोफिजिक्स, सौर अध्ययन, हेलियोस्फेरिक शोध और एक्सोप्लैनेट विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
दुनिया भर के वैज्ञानिकों के साथ होगा संवाद
कॉसपार अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने और दुनियाभर के वैज्ञानिकों के बीच वैज्ञानिक परिणामों, सूचनाओं और विचारों के आदान-प्रदान के लिए कार्य करने वाला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठन है। इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इससे वैज्ञानिकों और संस्थानों के बीच संवाद और सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें