फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: 48 घंटे में सिर्फ दो संदिग्ध तक पहुंच पाई पुलिस, ये ही आरोपी हैं ये भी तय नहीं; पूछताछ जारी

Sat, 04 Nov 2023 10:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की छात्रा बुधवार की रात अपने एक दोस्त के साथ टहलने निकली थी। छात्रा के अनुसार रात 1:30 बजे के लगभग परिसर में कर्मन बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने जिलाबदर रह चुके एक युवक और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। सुसुवाही इलाके से पकड़े गए इन युवकों क सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा है। युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ तो पुलिस ने दबिश देकर उसे और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना के समय की दोनों के मोबाइल की लोकेशन के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बुझ गया इकलौता चिराग: नो एंट्री में आए ट्रैक्टर ने कक्षा छह के छात्र को कुचला, मौत; सीमा विवाद में उलझी पुलिस
आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की छात्रा बुधवार की रात अपने एक दोस्त के साथ टहलने निकली थी। छात्रा के अनुसार रात 1:30 बजे के लगभग परिसर में कर्मन बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर भाग निकले। छात्रा की शिकायत के आधार पर लंका थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बीएचयू आईआईटी परिसर, हैदराबाद गेट से लेकर बाईपास और करौंदी मार्ग, बीएचयू मेन गेट से लंका-रविदास गेट मार्ग पर लगे तकरीबन 170 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस बीच सुसुवाही क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और लंका थाने की पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पूरी उम्मीद है कि तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें