आईआईटी बीएचयू में इस साल 12 नवंबर तक बीटेक के 92.33% छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो गया। 2025 में कुल 1416 ऑफर्स मिले जिसमें से बीटेक की संख्या 952 है। इन सभी को औसत पैकेज 24.49 लाख दर्ज दिया गया है। वहीं इनमें से 502 इंटर्नशिप और 297 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) भी मिल चुके हैं। छात्र-छात्राओं की ट्रेनिंग और उद्योग-संपर्क आधारित प्रोजेक्ट के माध्यम से मिले हैं। इस साल का सबसे बड़ा पैकेज 2.2 करोड़ प्रति साल रहा।
अगले सत्र 2026 की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। एक दिसंबर की रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो जाएगा। इसमें 200 से ज्यादा कंपनियों की ओर से ऑफर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इस साल अप्रैल तक 2000 से ज्यादा टेक्नाेक्रेट्स का प्लेसमेंट किया जा सकता है।
आईआईटी में प्लेसमेंट देंगी ये कंपनियां
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, सिस्को, उबर, जेडएस एसोसिएट्स, जेपी मॉर्गन चेस, डीई शॉ, गोल्डमैन सैक्स, एनवीडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मास्टरकार्ड, डेटाब्रिक्स, मैकिंजी एंड कंपनी, ड्यूश बैंक, वेल्स फार्गो, फ्लिपकार्ट, ग्रो, बजाज, मेशो, पिरामल फाइनेंस, स्क्वेयर पॉइंट, पेसस्टॉक, रुब्रिक, कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया और सैमसंग आदि।
बेहतर प्लेसमेंट रिजल्ट हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व गुणों का प्रमाण हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है, जिनकी योग्यता और ईमानदारी ने विश्व की शीर्ष संस्थाओं का विश्वास अर्जित किया है। -प्रो. अमित पात्रा, निदेशक