फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू ओवरऑल चैंपियन

Mon, 24 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओवर ऑल चैपियन आईआईटी बीएचयू की कबड्डी टीम को ट्रॉफी देतीं बनारस के हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मो. शाहिद की पत्नी परवीन। साथ में पद्मश्री बलबीर ‌‌सिंह (दाएं) व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लई (बाएं)।
विज्ञापन
उत्साह और रोमांच से लबरेज आईआईटी बीएचयू का ‘स्पर्धा 2016’ रविवार को संपन्न हो गया। खेल के इस शानदार आयोजन में आईआईटी बीएचयू ने न केवल अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई और कई खेलों में विजेता रहा बल्कि ऑल ओवर चैंपियन का खिताब भी आईआईटी बीएचयू के नाम रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पहले खेल पद्मश्री और तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लई मौजूद रहे। इस दौरान हॉकी खिलाड़ी दिवंगत ओलंपियन मोहम्मद शाहिद को श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने उनसे जुड़े अपनी यादें भी मौजूद लोगों से साझा की।


इस अवसर पर मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन, और पुत्र सैफ, पुत्री हिना भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने लोगों को हॉकी से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप कोई भी खेल पसंद करते हो पर हॉकी को भी समय दीजिए। उससे भी जुड़िए। विशिष्ट अतिथि धनराज पिल्लई ने युवा खिलाड़ियों से कहा कि जो भी लक्ष्य है उसको पैशन बनाना होगा, देश को जिताने और आगे बढ़ाने का भाव मन में रखें, तभी लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्रम पश्चात बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और उसके विकास को लेकर खासा गंभीर हैं। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं। जो पहले देखने को नही मिलता था। खट्टी मीठी यादों के साथ स्पर्धा 16 संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन में 20 आईआईटी के 1200 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें