फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: छात्रा से सामूहिक दूष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग, AAP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2024 05:07 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी नेताओं को फांसी देने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की तरफ से दुष्कर्म के आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित आईआईटी बीएचयू में बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के तीन नेताओं को फांसी देने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंहद्वार मालवीय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक में करने की मांग की। 

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वालों का आरोप रहा कि शासन-प्रशासन की तरफ से दुष्कर्म के आरोपियों को पूरी तरह से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। भाजपा से जुड़े नेता नारी उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जा रहे हैं। सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण दोषियों को मिलता रहा है तो इस प्रकार के लोगों से जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, प्रदेश सचिव अर्चना श्रीवास्तव, निशा निगम, स्वाति चौरसिया, नीतू कनौजिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें