फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: सिरामिक में 200, एआई में 772 और आईओटी में 757 अंक रहा एमटेक में दाखिले का कटऑफ; जानें खास

Thu, 02 Apr 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू से एमटेक में दाखिले के लिए 16 ब्रांच में गेट परीक्षा के कटऑफ जारी किए गए हैं। इसमें केमिकल इंजीनियरिंग ऐसा ब्रांच रहा जिसमें जनरल के 389 से ज्यादा कटऑफ 403 अंक ओबीसी-एनसीएल कटेगरी में गया है। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में एमटेक कोर्स के लिए गेट परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रैल तक होंगे और 24 से 30 अप्रैल तक प्रवेश के लिए परीक्षाएं होंगी। गेट परीक्षा में आईआईटी बीएचयू में स्कोर के विषयवार कटऑफ को लेकर जद्दोजहद के बीच संस्थान की ओर से 2025 का कटऑफ जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा कटऑफ कंप्यूटर साइंस के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) में 772 अंक और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में 757 अंक तक गया है। वहीं, सबसे कम सिरामिक में 200 और मैकेनिकल के प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 250 अंक तक कटऑफ गया है।

आईआईटी बीएचयू के कुल 15 मुख्य ब्रांच और 34 उप ब्रांच के कटऑफ स्कोर पीजी एडमिशन वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। पिछली बार इसी कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं, सिविल इंजीनियरिंग के उप ब्रांच जल विज्ञान एवं जल संसाधन इंजीनियरिंग में 542 अंक, जियो टेक्निकल इंजीनियरिंग में 502 अंक, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 579 अंक, पर्यावरण इंजीनियरिंग में 498 अंक, परिवहन इंजीनियरिंग में 598 अंक और भू-सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग में 567 अंक तक कटऑफ है।

रॉक मैकेनिक्स में 438 और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में 622 अंक
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीन उप ब्रांच में मशीन डिजाइन में 467, थर्मल एंड फ्लूएड में 387 और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 250 अंक तक कटऑफ गया है। मेटलर्जिकल के निष्कर्षण धातु विज्ञान या स्क्रैप मटेरियल में 362 अंक और मिश्र धातु प्रौद्योगिकी में 360 अंक कटऑफ रहा। माइनिंग इंजीनियरिंग के खान पर्यावरण में 515 अंक, रॉक मैकेनिक्स (चट्टान यांत्रिकी) में 438 अंक और माइन प्लानिंग में 500 अंक कटऑफ रहा। 

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पॉवर सिस्टम में 539, इलेक्ट्रिकल मैकेनिक्स में 567, कंट्रोल सिस्टम में 547 और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में 622 अंक कटऑफ है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स के माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स में 655, डिजिटल सिस्टम इंजीनियरिंग में 612 और वीएलएसआई आर्किटेक्चर और चिप डिजाइन में 604 अंक तक रहा।
विज्ञापन

बायो मेडिकल 444 अंक
इंटर डिसीप्लीनेरी विषयों की कैटेगरी में डिसीजन साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच का कटऑफ 380, सिस्टम इंजीनियरिंग में 536 अंक, मटेरियल साइंस में 370, बायो केमिकल में 578 अंक, बायो मेडिकल में 444 अंक और बायो साइंस एंड बायो इंजीनियरिंग में 366 अंक तक कटऑफ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें