फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, तीन महिला दरोगा बनीं चौकी इंचार्ज; DCP वरुणा ने की कार्रवाई

सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस विभाग के इस फेरबदल को क्षेत्रीय पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में प्रशासनिक फेरबदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: वाराणसी के वरुणा जोन में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन महिला दरोगाओं को चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार देर रात जारी आदेश में महिला समेत कुल 18 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा क्षेत्रीय कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है।

विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार कैंट थाने में तैनात आरती गौड़ को आशा ज्योति केंद्र का चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं चोलापुर थाने से महिला दरोगा संध्या जायसवाल को मुर्दहा चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात मानवी शुक्ल को सेंट्रल जेल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा ज्योति केंद्र की चौकी प्रभारी रहीं शिल्पी पांडेय को कैंट थाने भेजा गया है।

विज्ञापन

डीसीपी वरुणा ने लिया एक्शन

इसके अलावा अन्य दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। मुर्दहा चौकी इंचार्ज चंद्रभूषण को अजगरा चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अजगरा से गणेशदत्त त्रिपाठी को मंडुवाडीह थाने भेजा गया है। मड़ौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे को पर्यटक थाना और वहां से राम कुमार पांडेय को मड़ौली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सेंट्रल जेल रोड चौकी इंचार्ज विद्यासागर को सारनाथ थाना स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में अखरी चौकी प्रभारी विशाल सिंह को बरेका चौकी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि वरुणा जोन के पीआरओ धर्मेंद्र राजपूत को अखरी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सराय मोहाना चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला को पुरानापुल चौकी भेजा गया है। गिलट बाजार चौकी इंचार्ज मंदीप मिश्रा को वरुणा जोन का नया पीआरओ बनाया गया है। लालपुर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह को गिलट बाजार और श्याम नारायण को लालपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामस्वरूप को सारनाथ से सराय मोहाना चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें