फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू उत्सव : काशीयात्रा में दिखेगा कला, साहित्य और संस्कृति का संगम

Mon, 07 Jan 2019 10:44 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा-2019 में कला, साहित्य और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। 18 से 21 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न स्थानों से आईआईटियंस के साथ ही तकनीकी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के करीब 2,500 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी परिसर में हर साल मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल कार्यक्रमों की शुरुआत 18 दिसंबर से होगी। समारोह में बनारस से आईआईटी बीएचयू और अन्य तकनीकी संस्थानों के साथ ही लखनऊ, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद, भोपाल, कोलकाता, भुवनेश्वर और पटना आदि से प्रतिभागी शामिल होंगे।

तीन दिवसीय उत्सव में थिएटर में अभिनय, रॉक बैंड, इंडियन म्यूजिक, नृत्य, साहित्यिक प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही क्विज, ललित कला की प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागी प्रदर्शन करते नजर आएंगे। समारोह में ईडीएम नाइट के साथ ही फ्यूजन नाइट आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन


छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय ने बताया कि आयोजन की निदेशक को औपचारिक जानकारी दी जा चुकी है। साथ ही काशीयात्रा की टीम तैयारी में लगी है। इस बार संस्थान का शताब्दी वर्ष होने की वजह से उत्सव को और खास बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें