फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑटो चालक 11 दिन से लापता, भाई ने जताई हत्या की आशंका; घर से बुलाकर ले गए थे चार दोस्त

Sun, 08 Feb 2026 10:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: इस मामले में घर से बुलाकर ले जाने वाले चार युवकों में से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आदमपुर थाने की पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी ऑटो चालक सनी सोनकर (25) के लापता होने के मामले में रविवार को परिजन थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सनी के बड़े भाई सूरज और मां मंजू देवी का आरोप है कि सनी को 28 जनवरी को चार युवक घर से बुलाकर ले गए थे। 11 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


परिजनों ने सनी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में परिजनों ने आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सनी के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले चार युवकों में से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन

बढ़ा उत्साह

सीसी कैमरे में सनी से मारपीट करते नजर आए युवक
सूरज ने बताया कि सनी के लापता होने के मामले में पहले दिन से ही पुलिस लापरवाही कर रही है। घर वालों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि सनी को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक पहले उसे जलालीपुरा ले गए, जहां चारों ने उसके साथ मारपीट की। यह घटना पास में लगी एक दुकान के सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज देखने के बाद परिजन आदमपुर थाने और लाट भैरव पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें