फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: रैगिंग की सूचना मिलने के 24 घंटे में FIR, सात दिन में सजा, 71 सदस्यों की तीन टीम बनी; ये है हेल्पलाइन

Sun, 27 Jul 2025 10:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रैगिंग के लिए आईआईटी बीएचयू में तीन टीम नियुक्त की गई है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस पर शिकायत दर्ज कराते ही 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में रैगिंग पर नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। रैगिंग की सूचना मिलने के सात दिन के अंदर ही सजा की कार्रवाई की जाएगी और 24 घंटे में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 71 सदस्यों की तीन टीम गठित की गई है। इसमें 43 सदस्यों की एंटी रैगिंग कमेटी, 14-14 सदस्यों का एंटी रैगिंग स्क्वाड और एंटी रैगिंग स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई है। शीर्ष पर एंटी रैगिंग कमेटी होगी, जो कि अंतिम सजा पर फैसला सुनाएगी। 

विज्ञापन


इसकी और स्टैंडिंग कमेटी दोनों की अध्यक्षता निदेशक प्रो. अमित पात्रा ही करेंगे। रैगिंग की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5522 या helpline@antiraging.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। रैगिंग की सूचना व्यक्तिगत तौर पर चीफ प्रॉक्टर और एंटी रैगिंग स्क्वॉड के अध्यक्ष को दी जा सकती है। 

12 घंटे के अंदर एंटी रैगिंग स्क्वॉड की ओर से मौके पर जाकर प्राथमिक पूछताछ की जाएगी। 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया जाएगा। छह दिन में विस्तारपूर्वक पूछताछ की रिपोर्ट से निदेशक को अवगत कराना होगा। सातवें दिन दंड का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर-फ्रेशर्स छात्रों और माता-पिता के प्रतिनिधि भी होंगे सदस्य : अध्यक्ष निदेशक प्रो. अमित पात्रा के साथ ही कमेटी में सीनियर-फ्रेशर्स छात्रों और माता-पिता के प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया जाएगा। इनके अलावा चीफ प्रॉक्टर, छह डीन, सात एसोसिएट डीन, रजिस्ट्रार, 15 विभागाध्यक्ष और तीन कोआॅर्डिनेटर, लाइब्रेरियन आदि इस कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। असिस्टेंट रजिस्ट्रार सदस्य सचिव बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें