बीएचयू के छात्र की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी।
Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में शनिवार की शाम भूवेश कुमार कोले (23) ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के धमतरी जामगांव के पारा भाटा निवासी भूवेश कुमार कोले बीएचयू दृश्य कला संकाय का छात्र था और भगवानपुर में सतीश कुमार के मकान में किराये पर रहता था।
देर शाम तक उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो छात्रों ने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो छात्र पंखे की कुंडी में मफलर के सहारे लटका हुआ था। फाॅरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन
लंका प्रभारी निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि भूवेश सुबह 11 बजे तक कमरे के बाहर दिखाई पड़ा था। उसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकला। उसके साथियों से पूछताछ में पता चला कि वह कुछ दिनों से तनाव में रहता था। इस साल परीक्षा भी छोड़ दी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।