फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: दीक्षांत...100 साल पहले 23 छात्रों को ही मिली थी इंजीनियरिंग की उपाधि, सिर्फ दो ही फर्स्ट डिवीजन

Wed, 15 Oct 2025 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। स्वतंत्रता भवन में कई विषयों से संबंधित उपाधियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में गुरुवार को आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह है। इसमें करीब 2000 टेक्नोक्रेट्स को बीटेक, एमटेक और पीएचडी आदि की उपाधियां दी जाएंगी। वैसे तो 2012 में बीएचयू से अलग होने के बाद आईआईटी का यह 14वां दीक्षांत समारोह होगा, लेकिन आज से ठीक 100 साल पहले 21 दिसंबर 1925 को बीएचयू के 23 छात्रों को पहली बार दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग स्नातक की उपाधियां दी गईं थीं।

विज्ञापन


वर्तमान में 16 ब्रांच वाले आईआईटी बीएचयू में तब सिर्फ दो ही ब्रांच थे। एक मैकेनिकल और दूसरा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग। सबसे खास बात ये कि इन 23 उपाधि धारकों में से सिर्फ दो ही छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला था। बाकी नौ का सेकंड और 14 का थर्ड डिवीजन आया था।

वहीं, इनमें से 15 छात्र मैकेनिकल और आठ छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के थे। अंग्रेजी शासन काल में इंजीनियरिंग कर निकले कई छात्र देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों के साथ लड़े। कुछ तो कई स्वतंत्रता सेनानी बनकर देश की सेवा में लगे रहे।

जिन छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला उनमें से एक छात्र मैकेनिकल के जी विश्वनाथम थे। इनका एनरोलमेंट नंबर 2221 और पिता गोपाल स्वामी अय्यर थे। दूसरे छात्र इलेक्ट्रिकल ब्रांच से केशव विश्वनाथ कार्डिले थे। इनका एनरोलमेंट नंबर 2208 और पिता विश्वनाथ गणेश कार्डिले थे। 1925 से पहले 1923 में साइंस इंजीनियरिंग के 14 छात्रों को उपाधि मिली थी। इसमें कोई इंजीनियरिंग का खास ब्रांच नहीं था।

1925 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उपाधि धारकों की सूची
  • उपाधि धारक डिवीजन
  • जी विश्वनाथम फर्स्ट
  • हरिपदा भादुड़ी सेकंड
  • जय कृष्णा दास सेकंड
  • सरोजपानी चौधरी सेकंड
  • सुरिंद्र नाथ बसु सेकंड
  • श्याम लाल सक्सेना सेकंड
  • बिमल कांति बैनर्जी सेकंड
  • अनंत कुमार बोस थर्ड
  • अंकुल चंद्र सेन थर्ड
  • आशिता रंजन घोष थर्ड
  • आशुतोष पॉल थर्ड
  • बिनोय कुमार मित्रा थर्ड
  • विजेंद्र नाथ चटर्जी थर्ड
  • निर्मल चंद्रा थर्ड
  • राधा गोविंद दास थर्ड
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के उपाधि धारक
केशव कार्डिले फर्स्ट
देवी दास सेकंड
दिनकर श्रीधर सेकंड
सुधांशु रंजन सेकंड
जेठा नंद सेकंड
राधा कृष्ण थर्ड
कुंदन लाल थर्ड
सुरिंद्र मजूमदार थर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें