फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू का वार्षिक खेल समारोह 'स्पर्धा' का आगाज कल, उद्घाटन में आएंगे बड़े सितारे

Thu, 25 Oct 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सरदार सिंह
विज्ञापन
 आईआईटी बीएचयू में वार्षिक खेल समारोह स्पर्धा 2018 का आगाज 26 अक्तूबर को होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में खेलकूद की 21 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें आईआईटी बीएचयू सहित विभिन्न आईआईटी, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। पहले दिन उद्घाटन समारोह में पैरा ओलंपियन दीपा मलिक, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और भारतीय क्रिकेट महिला टीम की खिलाड़ी सुषमा वर्मा मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


आईआईटी परिसर में 26 से 28 अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताएं 25 अक्तूबर की दोपहर बाद से शुरू हो जाएंगी लेकिन औपचारिक उद्घाटन 26 अक्तूबर को शाम 4 बजे जिमखाना मैदान में होगा। इस दौरान 250 कॉलेजों के 3000 प्रतिभागी मौजूद रहेंगे।

स्पर्धा के संयोजक सौरभ कुमार मीणा ने बताया कि आयोजन से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बताया कि तीन दिन तक वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन सहित 21 प्रतियोगिताएं होंगी। 28 अक्तूबर को समापन समारोह में कुश्ती में ओलंपियन सुशील कुमार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें