आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को बनारस, जालंधर, जमशेदपुर, सुल्तानपुर, इलाहाबाद आदि जगहों के आईआईटी सहित अन्य संस्थानों की टीमों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
आईआईटी के राजपुताना, जिमखाना और एडीवी ग्राउंड पर हॉकी, वॉलीबाल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, जूडो सहित अन्य प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। संस्थान में 28 अक्तूबर तक चलने वाले समारोह में एक साथ तीन जगहों पर मुकाबले चल रहे हैं।
दूसरे दिन राजपुताना ग्राउंड में क्रिकेट, बॉक्सिंग, हॉकी और फुटबाल के मुकाबले में टीमों के खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचने के लिए संघर्ष करते नजर आए। उधर, राजपुताना ग्राउंड में पुरुष-महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जहां पूरा दमखम दिखाया, वहीं दर्शकों ने भी उनका खूब उत्साह बढ़ाया।
दूसरे दिन के मुकाबलों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता और फुटबाल प्रतियोगिता देखने वालों की भीड़ लगी रही। 28 अक्तूबर को अंतिम दिन समापन समारोह में कुश्ती में ओलंपियन सुशील कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
पहले दिन की प्रतियोगिता का परिणाम
हॉकी मैच
- फोटो : amar ujala
हॉकी- एनआईटी जालंधर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू और एमएमएम यूटी, एनआईटी जमशेदपुर एवं आईआईटी बीएचयू एल्युमनाई टीम ने जीत दर्ज की।
खो-खो पुरुष वर्ग- आईआईटी बीएचयू विजेता रहा। महिला वर्ग में आईआईटी बीएचयू को पहला और सनबीम को दूसरा स्थान मिला।
क्रिकेट- आईआईटी बीएचयू, आईआईटी बीएचयू एल्युमनाई, एनआईटी त्रिची, केएनआईटी सुल्तानपुर, एनआईटी पटना, एनआईटी सिलचर, आईटीआई दिल्ली, आईआईएसएम की टीम जीती।
महिला बास्केटबॉल- आईआईटी बीएचयू, आईआईआईटी इलाहाबाद, शिवनादर, जीडब्ल्यू ईसी की टीम विजेता बनी।
शतरंज- आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी त्रिची, केएनआईटी सुल्तातनपुर, जीआईपीटी ने जीत दर्ज की।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग- एनआईटी त्रिची, आईआईटी बीएचयू, आईआईआईटी इलाहाबाद, आईआईटी कानपुर, खडगपुर, वीआईटी भोपाल और शिवनादार की टीम विजेता बनी।
टेबल टेनिस महिला वर्ग- आईआईटी बीएचयू, एनआईटी त्रिची, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खडगपुर, एमआईटीएस ने जीत दर्ज की।