मुख्य कैंपस प्लेसमेंट से पहले 11 लाख का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में नया सत्र शुरू होते ही जुलाई महीने में नौकरियों और 2.88 करोड़ के रिसर्च प्रोजेक्ट ऑफर हुए हैं। मुख्य कैंपस प्लेसमेंट से चार महीने पहले जुलाई महीने में ही आईआईटी बीएचयू के 31 छात्र-छात्राओं को प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और 161 को इंटर्नशिप ऑफर्स मिल गए हैं। इसमें सबसे बड़ा पैकेज 11 लाख रुपये तक गया है। औसत स्टाइपेंड 2.80 लाख रुपये तक रहा। वहीं, इस साल पीपीओ का सबसे बड़ा पैकेज 90 लाख और औसत पैकेज 32 लाख रुपये से ज्यादा है।
जुलाई में आठ प्रोजेक्ट के लिए मिले 2.88 करोड़: जुलाई में ही संस्थान को आठ प्रोजेक्ट पर रिसर्च और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 2.88 करोड़ रुपये का फंड मिला है। इसके अलावा सात तकनीक और खोजों के लिए सात अलग-अलग पेटेंट मिले। जुलाई महीने में ही 10 पेटेंट फाइल भी किए गए।