फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity: नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रीपेड मीटर जरूरी, पहले करना होगा रिचार्ज; वाराणसी जोन में लगे 69,351

Sat, 30 Aug 2025 09:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अफसरों ने बताया कि इस मीटर से लोगों की बिलिंग समस्याएं दूर होंगी। बिजली भी बचेगी। इस रिचार्य भी 100 से ऊपर तक के हैं। जितने का रिचार्ज हैं, उतनी ही बिजल मिलेगी। 
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पावर कॉरपोरेशन ने सभी उपभोक्ताओं के यहां पोस्टपेड मीटर को बदलकर प्रीपेड मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। बिना प्रीपेड मीटर के नए कनेक्शन भी नहीं दिए जा रहे हैं। अब जितने का रीचार्ज उतनी ही बिजली उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए नए उपभोक्ता को शपथ-पत्र देना होगा। 

विज्ञापन


पहले चरण में पूर्वांचल के 21 जनपदों में एक करोड़ प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। अब तक पोस्टपेड मीटर के माध्यम से बिलिंग होती थी। तकनीकी कारणों से उपभोक्ताओं पर बकाया हो जाने से वसूली के लिए बिजली इंजीनियरों को मशक्क्त करनी पड़ती है। नई व्यवस्था के तहत बकाए से उपभोक्ता और विभाग दोनों को राहत मिलेगी। 

उपभोक्ता जितने का रीचार्ज करेगा। उतनी बिजली सावधानी पूर्वक खर्च करेगा। इससे अनावश्यक रूप से खर्च की जा रही बिजली पर रोक लग जाएगी। अब तक वाराणसी जोन के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में 69,351 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर की जगह नए प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। मिर्जापुर जोन के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में 49,200 और आजमगढ़ जोन में आजमगढ़, बलिया व मऊ में 41,342 उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करना होगा रीचार्ज : उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार 100, 200, 500 या इससे भी अधिक धनराशि का रीचार्ज कर सकेंगे। यह राशि खर्च होते ही बिजली बंद हो जाएगी। उपभोक्ता ऑनलाइन रीचार्ज नहीं कर पाएंगे। बिजली विभाग के काउंटर से अपने बिजली के अकाउंट नंबर पर रीचार्ज कर सकते हैं। इसकी मासिक बिलिंग भी होगी। 
यह कार्य उपभोक्ताओं के हित में किया जा रहा है। वह बकाये की झंझट से बचेंगे। अनावश्यक बिजली भी खर्च नहीं होगी। दूसरे चरण में सभी के मीटर बदल दिए जाएंगे। - शशांक अग्रवाल, नोडल अधिकारी, पूविविनि, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें