फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: पीएचडी की 1400 सीटें होंगी, 30 से आवेदन; बरेका-भेल सहित 41 कंपनियों के स्टाफ कर सकेंगे पार्ट टाइम PhD

Tue, 28 Oct 2025 02:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएचडी इंटरव्यू के समय इस स्कोर कार्ड के साथ ही सभी एकेडमिक सर्टिफिकेट, प्रोसेसिंग फीस की ई-रशीद, मेडिकल फिटनेस, कैटेगरी सर्टिफिकेट, मार्कशीट, डिग्री, संस्थान से जारी फॉर्म सर्टिफिकेट और कार्य का अनुभव और इस्तीफा आदि लेकर आना होगा। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के 18 ब्रांच में 30 अक्तूबर से पीएचडी में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। करीब 1400 से ज्यादा सीटों पर दाखिले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


खास बात ये है कि बरेका और भेल समेत देश की 41 नामी गिरामी कंपनियों के स्थायी कर्मचारियों को पार्ट टाइम और फुल टाइम पीएचडी करने का मौका मिलेगा। कर्मचारियों का वर्तमान कंपनी में कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूरी है और ओवरऑल 10 साल का अनुभव होना चाहिए। 

पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, एनसीएल-सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी-एसटी व दिव्यांगों को 250 रुपये शुल्क देने होंगे।भुगतान होने के बाद पैसा वापस नहीं होगा। एडमिशन के लिए योग्यता गेट, यूजीसी नेट, जीपीएटी और सीएसआईआर स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन


रेगुलर और पार्ट व फुल टाइम पीएचडी के अलावा दाखिले के लिए तीन अतिरिक्त विकल्प दिए गए हैं। इसमें इंटरनल पार्ट टाइम पीएचडी, इंस्टीट्यूट प्रोजेक्ट और फुल टाइम स्पॉन्सर्ड पीएचडी में दाखिला लिया जा सकता है। संस्थान के स्थायी कर्मचारियों को इंटरनल प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। किसी शोध प्रोजेक्ट में काम करने वाले रिसर्चर को इंस्टीट्यूट प्रोजेक्ट के तहत पीएचडी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बाद सॉफ्ट कॉपी होगी मेल
आईआईटी बीएचयू ने इस बार सीट की संख्या जारी नहीं की है, लेकिन करीब 1400 से ज्यादा सीटों पर दाखिले लिए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा सीटें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी विभागों के अध्यक्ष को पीडीएफ फॉर्मेट में आवेदन की सॉफ्ट कॉपी मेल करनी होगी। आईआईटी बीएचयू के पीजी पोर्टल पर सभी विभागों के हेड की ईमेल आईडी और एकेडमिक सेक्शन का डिटेल साझा कर दिया गया है। 

इन 18 ब्रांच में होते हैं दाखिले 
सिरेमिक इंजीनियरिंग, केमिकल इंजी. एंड टेक., सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ह्यूमैनिस्टिक स्टडीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, मेटलर्जी, माइनिंग, फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग एंड टेक., केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स साइंस, भौतिक विज्ञान, बायोकेमिकल, बायोमेडिकल, मटेरियल साइंस और टेक्नोलॉजी, वास्तुकला, योजना और डिजाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें