आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि संगठन उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का आयोजन कर रहा है। अभी से मार्च तक चार बड़े एक्सपो आयोजित किए जाएंगे। इनमें 18-19 दिसंबर को वाराणसी के होटल ताज में इंटरनेशनल टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो, 3–5 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन फूड एक्सपो, फरवरी में कानपुर में डिफेंस एवं टेक्निकल एक्सपो और मार्च में मेरठ में ग्रीन एनर्जी एवं सोलर एनर्जी एक्सपो शामिल हैं।
अनुपम देवा ने कहा कि इन एक्सपोज में बड़ी संख्या में देश-विदेश के एग्जीबिटर और विज़िटर भाग लेंगे, साथ ही विभिन्न देशों के राजदूत भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर दीपक बजाज ने मॉरीशस के प्रतिनिधि संजय भुंजुन से आग्रह किया कि दोनों देश आपसी सहयोग से ऐसे एक्सपोज आयोजित करें, जिनमें प्रतिनिधिमंडल एक दूसरे के देशों में जाकर प्रोडक्ट्स, क्वालिटी और प्राइस को प्रत्यक्ष रूप से देखें।
बैठक के समापन पर बजाज ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल से आईआईए द्वारा आयोजित होने वाले इन एक्सपोज में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच न केवल व्यापारिक बल्कि सांस्कृतिक रिश्तों को भी नई ऊंचाई मिलेगी और दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा। इस अवसर पर आईआईए प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा, इंफ्रा क्षेत्र से अभिषेक अग्रवाल और फार्मास्युटिकल क्षेत्र से देवेश मेहरोत्रा शामिल रहे। बैठक में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव, इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ और विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारी व उद्यमी भी मौजूद रहे।