वाराणसी। आईआईए भवन लखनऊ में गुरुवार को उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिले से आए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें देश में बढ़ते आर्थिक संकट पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
वाराणसी चैप्टर से डिविजनल चेयरमैन राजेश भाटिया ने एमएसएमई सेक्टर के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज की आवश्यकता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सारे नियम कानून कार्पोरेट व एमएसएमई के लिए एक होने की वजह से एमएसएमई सेक्टर को पैकेज की बहुत आवश्यकता है। डिविजनल चेयरमैन ने कहा कि बिना संवर्धन के एमएसएमई सेक्टर पनप नहीं सकता। डिवीजनल सेक्रेटरी नीरज पारिख ने सरकार से मांग किया कि बैंक से सरकार की मंशा के अनुरूप बिना कॉलेटरल सिक्योरिटी के प्राथमिकता के आधार पर ऋ ण उपलब्ध कराया जाए। चैप्टर चेयरमैन वाराणसी ने मंडी शुल्क का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी प्रदेश में मंडी शुल्क लागू नहीं है। प्रदेश में मंडी शुल्क लागू होने से यहां के उद्यमियों को प्रतिस्पर्धा में दिक्कत आ रही है। चैप्टर सेक्रेटरी राहुल मेहता ने पर्यटन उद्योग के संवर्धन के लिए होटलों में जीएसटी रेट को कम करने की मांग की। सचिव प्रशांत अग्रवाल ने जीएसटी रिफं ड में आ रही दुश्वारियों का जिक्र करते हुए बताया कि कार्यशील पूंजी फं सने से उद्योगों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है।