डा. सत्यपाल सिंह ने किया बाबा केशवदास शिक्षण समिति का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के पैतृक गांव मिर्जापुर के पक्खनपुर मौजा में रविवार को इग्नू के अध्ययन केंद्र बाबा केशवदास शिक्षण समिति का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन किया मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) डा. सत्यपाल सिंह ने।
इस केंद्र में विभिन्न विषयों में स्नातक, परास्नातक के साथ ही बीएड के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डा. सत्यपाल सिंह न कहा कि जागरूक एवं शिक्षित समाज द्वारा ही सामाजिक कुरीतियों, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है।
यह अध्ययन केंद्र शिक्षा सबके द्वार के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस पहल है और यह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम हो सकेगा। कहा कि ज्ञान में वह आनंद है जिसे बयान नहीं किया जा सकता। व
र्तमान में भारत में जो संसाधन उपलब्ध हैं उससे केवल 25 प्रतिशत छात्रों को ही शिक्षित किया जा सकता है, ऐसी स्थिति में इसका विकल्प इग्नू ही है।