फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार हुआ तो नहीं बचेंगे मेयर साहब भी

Mon, 15 Jun 2015 02:24 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम में भ्रष्टाचार होने पर मेयर साहब भी नहीं बचेंगे। यह बात सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह महापौर की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आसरा योजना के तहत बनारस में गरीबों के लिए 2000 घर बनाए जाएंगे। साथ ही, कांशीराम आवास में रह रहे अपात्रों को बेदखल किया जाएगा। उन्होंने बेनियाबाग पार्क को सुंदर बनाने का वादा किया और कहा कि शहर की पेयजल योजना का लोकार्पण करने के लिए जुलाई में फिर आएंगे।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिला पंचायत में गड़बड़ी के लिए अध्यक्ष को जवाबदेह माना जाता है, लेकिन नगर निगम के भ्रष्टाचार की आंच मेयर पर आती ही नहीं है। आश्चर्य है कि आजादी के 63 सालाें तक इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया था। अब नगर निगम अधिनियम में संशोधन कर नगर निगम के भ्रष्टाचार के लिए मेयर के खिलाफ कार्रवाई करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

महापौरों को भी पारदर्शिता से जुड़ी इस व्यवस्था में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आसरा योजना के तहत जिले में 2000 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को जमीन का बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। स्वजल योजना के तहत गांवों में बनी टंकियां, जो खस्ताहाल हैं उन्हें गिराने का निर्देश दिया गया है।
कहा कि शहर में 17 ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं, जिनमें से 10 का उद्घाटन जुलाई में किया जाएगा। दीनापुर और रमना में दो नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने हैं, इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। दीनापुर एसटीपी की जमीन के लिए 7.80 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को देना है।
 बेनियाबाग को सुंदर बनाने के लिए डीएम को जिम्मेदारी दी गई है। अपने संसाधनों से बेनियाबाग पार्क की चहारदीवारी बनाई जाएगी। जल्द ही यह धनराशि जारी कर दी जाएगी। नगर निगम में कर्मचारियों की कमी दूर की जाएगी लेकिन यह काम आउटसोर्सिगिं से नहीं किया जाएगा। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें