ट्रैवल्स के वाहन और मिनी बसें भी इसी रूट से गुजरती हैं। बीच में सीरगोवर्धन के लोगों ने इन वाहनों का विरोध भी किया लेकिन कुछ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। दुर्घटनाएं और जाम के कारण जस के तस हैं। डाफी टोल बचाने के चक्कर में लगभग 5 हजार वाहनों की आवाजाही लंका क्षेत्र में होती है।
लौटूवीर पुलिया-सीरगोवर्धन रूट पर लगेगा हाइटगेज हाईवे से लौटूवीर पुलिया-सीरगोवर्धन रूट पर पुलिस हाइटगेज लगवाएगी। बाहरी वाहनों को लंका चौराहे और बीएचयू सीरगोवर्धन तिराहे पर रोकने के लिए लंका पुलिस प्रस्ताव बना रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
क्या बोले अधिकारी
लंका चौराहे, सीरगोवर्धन, लौटूवीर मार्ग, सामनेघाट-भगवानपुर मार्ग की तरफ सुबह-शाम वाहनों का दबाव अधिक होता है। डाफी टोल बचाने के चक्कर में भी इस रूट पर वाहनों की आवाजाही होती है। -गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर