फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आदि विश्वेश्वर के प्रतीक पूजन की शृंखला में रविवार को महामृत्युंजय मंदिर के अंदर स्थित नागेश्वर महादेव बाबा के मंदिर में संपन्न हुई। इसके साथ ही काशी से शुरू हुआ प्रतीक पूजन का अभियान देश के अन्य राज्यों में भी शुरू हो गया है। पुणे, महाराष्ट्र, गुजरात, असम व ग्रेटर नोएडा में शिवभक्तों ने आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा की शृंखला को विस्तार दिया।
विज्ञापन

रविवार को रंजय पांडेय, भगवान दास, संतोष पांडेय, भावना पटेल, किशन जायसवाल ने महामृत्युंजय मंदिर के अंदर स्थित नागेश्वर महादेव बाबा मंदिर में भगवान काशी विश्वेश्वर का प्रतीक पूजन किया। इसके अलावा आजमगढ़ के माहुल के चक्खी गांव में राम प्रज्ज्वलित तिवारी, ग्रेटर नोएडा में सतीश ढींगरा एवं नीमा ढींगरा ने शिव मंदिर, पुणे के पातालेश्वर महादेव मंदिर में डॉ. विजयनाथ मिश्र ने, महाराष्ट्र के नागपुर में विशाल जोशी, गुजरात के डीसा में रुद्रा ने, खेड़ा में भूपेंद्र पंडित व विनय पंडित ने, असम के दीमापुर में डॉ. गिरीशचंद्र तिवारी ने भगवान आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा की। इसके अतिरिक्त गुजरात के परमधर्म संसद के पदाधिकारियों ने अनेक जिलों में डीएम को ज्ञापन सौंपा। श्रीविद्यामठ में श्रद्धालुओं के बीच काशी रहस्य शिव खंड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें